चेकिंग देख डंपर चालकों ने सड़क पर गिराई बालू, भागे, आवागमन बाधित
उरई, जून 28 -- कालपी। संवाददाता ओवरलोडिंग व अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन की सख्ती के बीच डंपर चालकों ने नया तरीका अपनाया। शुक्रवार रात एसडीएम अमित शेखर और सीओ राजेश कमल की टीम कालपी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। प्रशासन की गाड़ी देखते ही 3 डंपर चालक दादूपुर गांव के पास सड़क पर ही बालू उतारकर मौके से भाग निकले।सड़क पर फैली बालू से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा भी बना रहा। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और जेसीबी से बालू हटाने का काम शुरू कराया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में लगे डंपर और जेसीबी सीज एसडीएम अमित शेखर ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। चेकिंग से बचने के लिए चालक इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। फरार डंपरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.