गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान देवनाथपुर निवासी इन्द्रजीत यादव व रामनेवास के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...