गंगापार, जून 23 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतगंज व दिघिया क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व मांडा इलाके के विभिन्न चौराहों पर मांडा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 75 वाहनों का चालान किया।इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया व भारतगंज चौकी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के अलावा मांडा थाना क्षेत्र के राजमार्गों व विभिन्न मार्गों से एक संयुक्त अभियान चलाकर कुल 75 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान में भारतगंज चौकी प्रभारी हर्ष कुमार, दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता सहित दोनों चौकियों व मांडा थाने के पुलिस कर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...