मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- मंसूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को एक किलो 140 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बोपाड़ा के अंदर से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध महिला को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक किलो 140 ग्राम गांजा (नाजायज) बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शाहरुन पत्नी नूरदीन,निवासी ग्राम पुरबालियान,थाना मंसूरपुर बताया। पुलिस के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि बरामद गांजा सोनू निवासी ग्राम प...