चेकिंग के दौरान सिपाही पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- रात दो बजे गश्त के दौरान दो बाइक सवार पांच लोगों ने चेकिंग के लिए रोकने पर सिपाहियों पर हमला कर दिया दिया। एक सिपाही सिर पर चापड़ से हमले में घायल हो गया। हमलावर मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा कोतवाली में तैनात 32 वर्षीय सिपाही अजीत कुमार यादव शुक्रवार रात दो बजे साथी सिपाही जीतलाल के साथ गश्त पर थे। दोनों शाह जमालपुर सीमा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइक से आए पांच लोगों को रोका तो वे भागने का प्रयास करने लगे। दोनों ने सामने से उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने सिपाही अजीत के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद भाग निकले। पुलिस टीम ने घायल अजीत को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.