बागपत, मई 2 -- रमाला। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान असारा निवासी एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम थाना पुलिस टीम ककड़ीपुर-असारा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान असारा की ओर से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तासीन निवासी असारा बताया। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.