रुडकी, मार्च 8 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेला ग्राउंड कलियर से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकमल निवासी वार्ड नंबर आठ महमूदपुर कलियर बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.