चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार
शामली, अप्रैल 16 -- कांधला। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पूर्वी यमुना नहर स्थित फतेहपुर पुलिया के निकट संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया गया। तलाशी और पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.