जौनपुर, अप्रैल 3 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आलमगंज रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी। मंगलवार की रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, एसआई अजय तिवारी, अम्बरीष सिंह, अखिलेश यादव, अजय यादव, कौशल सिंह, शेरबहादुर यादव, राजबहादुर को लेकर सरकारी वाहन से आलमगंज रोड पर महमदपुर पट्टी हुलास मोड़ पर भीटा के पास संदिग्धों / वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी रसुलहा की तरफ से तीन बाइक पर सवार छह से सात लोग आए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग कर दिए। पुलिस ने बुधवार की सुबह तीन बाइक सवार छह-सात अज्ञात के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.