चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता, दो गिरफ्तार
रामपुर, जून 1 -- शाहबाद। चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों का चालान किया है। आरोपी डंपर बीच रोड पर लगाकर पब्लिक को परेशान कर रहे थे। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर चौराहे पर कुछ लोगों ने डंपर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया है। टोकने पर लोगों से मारपीट कर रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोप है कि कागजात मांगने पर पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपित सुभान और शहवाज़ सैफनी क्षेत्र के गांव ललवारा के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.