बरेली, मई 1 -- अलीगंज। युवक ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। कस्बे के सौरभ ने शिकायत में कहाकि वह बुधवार मेडिकल स्टोर जा रहा था, तभी पुलिस ने रोक लिया। हेलमेट न होने पर दरोगा-कांस्टेबल ने चालान काटने की बात कही। आरोप है कि रुपये मांगे, न देने पर बाइक और उसे थाना ले गए और मारपीट की। थानाध्यक्ष ने जगत सिंह ने बताया कि युवक नशे में था। मेडिकल में एल्कोहल की पुष्टि हुई है। कागज नहीं दिखाने पर बाइक सीज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- योजना का विज्ञापन फ्लैक्स हटाने वाले पर केस यह भी पढ़ें- योजना का विज्ञापन फ्लैक्स हटाने वाले पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...