जौनपुर, मई 5 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुरेरी थाना पुलिस ने सोमवार की शाम धौलगंज स्थित चोरघट्टा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक एसयूवी कार से अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान सुरेरी की ओर से आ रही महिंद्रा एसयूवी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को कुछ दूरी पर घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 51 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सूरज सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी नागनाथपुर हसरो, थाना करौदीकला, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपित के पास से एक नोकिया कीपैड मोबाइल और 600 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष...