कन्नौज, मई 2 -- ठठिया थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नेरा पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कार से कच्ची चंदन की लकड़ी बरामद की है। कार सवार तीन तस्करों को 1 कुंतल 39 किलो लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार रात पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 18 बोटा कच्ची चंदन की लकड़ी बरामद हुई, जिसका कुल वजन करीब 1 कुंतल 39 किलो बताया गया है। मौके से पुलिस ने राजीव तिवारी निवासी अशोक नगर थाना नजीराबाद कानपुर नगर, तहवीज निवासी बगिया फजल इमाम थाना कोतवाली सदर तथा आकाश बाथम निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, भारतीय वन अधिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.