चेकिंग के दौरान दो चोर गिरफ्तार, ईसीएम प्लेटें बरामद
बागपत, जून 18 -- रमाला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो ईसीएम प्लेटें, तमंचा और बाइक बरामद की है। बरामद ईसीएम प्लेटों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस असारा-बूढ़पुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इनाम और मुजम्मिल निवासी लोहिया नगर मेरठ बताया। आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा क्षेत्रों में खड़ी कारों से ईसीएम प्लेट चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे। दोनों आरोपी चोरी की ईसीएम प्लेटें बेचने के लिए शामली जा रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो चोरी की ईसीएम प्लेट, एक तमंचा और एक बाक बरामद हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.