अमरोहा, अप्रैल 14 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रविवार की रात्रि में पुलिस गांव मुस्सलेपुर में वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सवार युवक भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी में तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस व एक आठ एमएम तमंचा बरामद हुआ। साथ ही स्प्लेंडर बाइक भी मिली। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आर्यन भारद्वाज, तनिष्क त्यागी व अंश चौधरी हैं, जिनके कब्जे से अवैध हथियार और वाहन बरामद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...