अमरोहा, फरवरी 11 -- जोया, संवाददाता। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने मंगलवार दोपहर कस्बे में चेकिंग के दौरान कोचिंग से लौट रही छात्रा से अभद्र व्यवहार किया। मायूस छात्रा ने घर पहुंच परिजनों को सड़क की आपबीती बता दी। गुस्साए परिजन चौराहे पर पहुंच हेड कांस्टेबल से उलझ गए, हंगामा होने की सूचना पर पहुंचे जोया चौकी के पुलिसकर्मियों ने समझाकर गुस्सा शांत किया। छात्रा के परिजन उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कहते हुए चले गए। डिडौली क्षेत्र के गांव खाता में आदेश कुमार का परिवार रहता है। उनकी बेटी अक्षरा जोया स्थित एक शिक्षण संस्थान में कोचिंग करती है। मंगलवार अपराह्न वह कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में तेल खत्म होता देख वह सर्विस रोड से गुजरते हुए पेट्रोल पंप जा रही थी। बताया जा रहा है कि उस दौरान यातायात पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। जिनमें ...