शाहजहांपुर, मई 24 -- खुटार। शुक्रवार रात पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान 2 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो लाख रूपए से अधिक की नगदी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा है। तभी उन्हें पुवायां रोड स्थित लक्ष्मीपुर गांव की मोड़ कुछ ही दूरी पर एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने के लिए हाथ दिया। तभी वाहन चालक ने जोरदार ब्रेक लगाकर वाहन को रोक दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने वाहन को जांचपाल करते हुये नाम पता जाना तो एक व्यक्ति ने अपना नाम कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र राममूर्ति गुप्ता निवासी ग्राम जलालाबाद थाना जलालाबाद तथा दू...