चेकिंग के दौरान एसडीएम ने रेत भरा डंपर पकड़ा
बिजनौर, मई 13 -- अफजलगढ़। एसडीएम ने चेकिंग के दौरान रेत भरा डंपर पकड़कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार रात एसडीएम धामपुर के निर्देश पर पकड़े गए रेत भरे डंपर का पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया। आगे और पीछे लगी प्लेटों पर लिखे नंबरों में अंतर पाया गया। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील के गांव गोपीवाला निवासी ट्रक ड्राइवर मेहंदी हसन पुत्र फारूख से इस बाबत पूछताछ की गई। एसडीएम धामपुर द्वारा चेकिंग के दौरान रेत भरे डंपर में अनियमितता पाने के बाद रायल्टी बिल सहित डंपर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड डंपर पर बड़ी कार्रवाई, दो लाख से अधिक का जुर्माना यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.