रामपुर, मई 16 -- बिलासपुर। बिलासपुर-उत्तराखंड बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे एसडीएम अरुण कुमार की कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात एसडीएम अरुण कुमार ग्रीन पार्क के पास डंपरों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध डंपर को रुकने का इशारा किया। डंपर ओवरलोड होने के कारण चालक ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खड़ी एसडीएम की सरकारी कार से जा टकराया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।

डंपर का पीछा एसडीएम और चेकिंग टीम ने तत्काल पुलिस के साथ डंपर का पीछा किया और कि...