संतकबीरनगर, मार्च 17 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आर्म्स एक्ट में एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। उक्त कामयाबी मंगलवार को दिकतौली गांव नहर पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मिली है।थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम दिकतौली गांव के नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ थाना बखिरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.