चेकिंग के डर से हाईवे पर ओवरलोड डंपर ने पलटी मौरंग, लगा जाम
हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर। कानपुर की ओर जा रहे मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर ने चेकिंग में पकड़े जाने के डर से बेतवा नदी के पुल के पास मौरंग पलट दी। इससे हाईवे पर जाम लग गया। देखते ही देखते जाम पांच किमी लंबाई तक पहुंच गया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस यातायात को सामान्य कराने में जुटी हुई है। डीएम के निर्देश पर ओवर लोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। 26 जून से तीन दिन तक रात आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक यमुना पुल को मरम्मत के चलते बंद किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जुलाई माह में पुल की मरम्मत कराने की मांग इससे ट्रक मालिकों की चिंता बढ़ी हुई है। रात में ही अधिकांश मौरंग-गिट्टी से भरे ट्रकों-डंपरों की निकासी होती है। ट्रक ऑपरेटर्स डीएम को ज्ञापन देकर मरम्मत कार्य को जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कराए जाने की मांग करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.