मथुरा, मई 26 -- चेकिंग की सूचना पर दवा बाजार अचानक बंद हो गया। आनन-फानन में दवा विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। कुछ देर के लिए माहौल अफरा-तफरी का रहा। इधर लखनऊ की दवा प्राइजिंग कंट्रोल टीम ने मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण कर दवाओं के बिल एवं एमआरपी चेक की। टीम ने तीन-चार दुकानें चेक की हैं। आगरा में ड्रग विभाग की टीमों ने तीन दिन अभियान चलाकर दवा की दुकानों के निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कमियां मिलने पर कार्रवाई की। आगरा में कार्रवाई समाप्त होने के बाद सोमवार को दवा बाजार में सूचना फैली की कि लखनऊ की टीम चेकिंग करने मथुरा आ गई है। इस सूचना पर देखते ही देखते दवा बाजार में संचालित दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। कुछ ही देर में अधिकतर दुकानें बंद हो गईं। इसी बीच औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक के साथ लखनऊ से आई दवा प्रा...