हाथरस, जून 19 -- सादाबाद संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र मई पर तैनात टीजी-2 वीरपाल सिंह ने कोतवाली सादाबाद में तहरीर देकर गांव नागला दुर्गिया में विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर गांव नागला दुर्गिया में राजस्व वसूली शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटा गया।आरोप है कि कुछ समय बाद संबंधित उपभोक्ता अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया और बिना अनुमति के पुनः बिजली का उपयोग करने लगा। जब विभागीय कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उसने विद्युत पोल से केबल काट दी तथा कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू ...