अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। शहर के मोहल्ला बटवाल में चेकिंग करने गई बिजली टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। मौके पर हंगामे के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में जेई ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार एसडीओ राजुकुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम सोमवार दोपहर मोहल्ले में चेकिंग करने गई थी। टीम ने मौके पर तीन मकानों में बिजली चोरी पकड़ी। इस बीच पूछताछ के दौरान लोग भड़क गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ ने एसडीओ, जेई समेत टीम में शामिल कर्मचारियों को घेर लिया। मौके पर हंगामे के बीच अफरा-तफरी के माहौल में टीम के साथ नोकझोंक की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद टीम वापस लौट गई। मामले में जेई शाकिब अली ने कार्रवाई के लिए मोहल्ले के ही कुछ लोगों के खिलाफ टीपी नगर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों ने ...