जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संचालित अभियान में जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर की गई चेकिंग में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 79 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। बताया गया है कि शहर के अरवल मोड़, वभना मोड़, कोर्ट एरिया, अलगना मोड़, घोसी मोड़ व जिले के अन्य पथों पर वाहन चेक किए गए। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। फोटो- 17 मार्च जेहाना- 21 कैप्शन- जहानाबाद शहर में मंगलवार को वाहन की जांच करते पुलिस अधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.