देवरिया, अप्रैल 26 -- देवरिया। दुर्घनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का पालन न करने वाले 71 वाहनों का ई-चालान किया तथा पांच वाहनों को सीज किया गया।यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बस स्टैंड एवं कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले आटो व ई-रिक्शा तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई-रिक्शा की चेकिंग की। साथ ही बस स्टैंड पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालो तथा शहर क्षेत्र में बुलेट मोटर साइकिलों में मोडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- 1190 वाहनों से 7.22 लाख रुपए का जुर्माना यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार- छह वाहन सीज, दो चालक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.