गौरीगंज, जनवरी 9 -- मुसाफिरखाना। गुरुवार अपरान्ह से देर रात तक कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में अलग-अलग स्थानों से कुल 70 लीटर कच्ची शराब के साथ सात लोग गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने पलिया पूरब निवासी मथुरा प्रसाद, रामशाहपुर निवासी कप्तान, दादरा निवासी मुकई, दादरा निवासी गीता, पिंडारा ठाकुर निवासी संदीप, पिंडारा ठाकुर निवासी सोनू यादव तथा तेजगढ़ निवासी सुशील उर्फ गोलू को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.