चेकिंग अभियान में 51 हजार रुपये फाइन वसूले
जहानाबाद, जून 17 -- जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्ग पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 51 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। बुधवार को आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई। बताया गया है कि शहर के अरवल मोड़, काको मोड़, बभना मोड़, अलगना मोड़, घोसी मोड़ समेत अन्य सड़क मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सबों को ट्रैफिक नियम का पालन करने की नसीहत देकर मुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान में 51 हजार रुपये फाइन वसूले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.