चेकिंग अभियान में 474 वाहनों का चालान, 31 लाख जुर्माना वसूला
कानपुर, जून 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एसपी के निर्देश पर रविवार रात आठ बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर उतरी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 474 वाहनों का चालान करके 31 लाख से अधिक का जुर्माना किया।सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। सभी सीओ अपने सर्किल में अभियान पर निकले तो सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता ने हाईवे पर कमान संभाली। रात आठ से 11 बजे तक चले अभियान में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 474 वाहनों का अलग-अलग नियमों के उल्लंघन में चालान किया। इसमें वाहनों पर करीब 31 लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.