जहानाबाद, जून 24 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर एक बर फिर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन सवार पकड़े गए। ज्यादातर बाइक सवार थे, जिन्होने हेलमेट नहीं पहन रखा था। छोटे - बड़े हर तरह के वाहनों की जांच की गई। यातायत नियम का उलंघन करने के आरोप में कई वाहन सवारों से जुर्माने के रूप में 47 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। इससे संबंधित रसीद उन्हें थमाई गई और भविष्य में नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर उन्हें छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान में 47 हजार रुपये फाइन की हुई वसूली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...