चेकिंग अभियान में 43 आरोपी गिरफ्तार, 120 वाहनों का हुआ चालान
चंदौली, मई 27 -- चंदौली। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार की देर रात तक चले अभियान के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने, बिना नंबर प्लेट वाहन लेकर चलने और उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 40 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 120 वाहनों का चालान किया। वहीं 35 वाहनों को सीज करते हुए एक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। जबकि 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- ड्रिंक एंड ड्राइव में चार पर कार्रवाई, 32 वाहनों का चालान है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ओर से जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.