जहानाबाद, जून 3 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सड़कों पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में फिर कई वाहन सवार पकड़े गए। मंगलवार की देर शाम तक पकड़े गए वाहन सवारों से जुर्माना के रूप में 37 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। बताया गया है कि ज्यादातर बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले थे, जो पकड़े गए। कुछ लोगों के गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। सभी को यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर मुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान में 37 हजार रूपए राजस्व की हुई वसूली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...