किशनगंज, सितम्बर 29 -- किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में किशनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात पुलिस ने कैलाश चौक के पास 163 लीटर देशी शराब बरामद किया है। कैलाश चौक के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी में मोटरसाइकिल से कुल 163 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। इस मामले में किशनगंज सदर थाना में कांड संख्या 1072/26 दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 163 लीटर देशी शराब के साथ किशोर को किया निरुद्ध पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनगंज सदर था...