गाजीपुर, मार्च 18 -- खानपुर। क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वाराणसी के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जांच के दौरान 146 यात्री बिना टिकट पाए गए, जिनमें से छह को मजिस्ट्रेट के समक्ष वाराणसी भेजा गया। कुल 63,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मोहम्मद मारूफ खान सहित कई रेलकर्मी शामिल रहे। जांच के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर टिकट लेकर एसी में सफर कर रहे यात्री भी पकड़े गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान से टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.