गाजीपुर, जून 29 -- मरदह। नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिरनो टोल प्लाजा पर सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते मिले पांच चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न लगे 18 वाहन, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन तथा हूटर लगे एक वाहन सहित कुल 134 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में करीब चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशे में वाहन चलाते 54 धरे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...