कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गुरुवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1273 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 8,86,020 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। यह जानकारी देते हुए मनीष सौरभ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद मंडल ने बताया कि 11 जून 2026 को मंडल स्तर पर दिन-रात विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग टीमों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जा...