चंदौली, जनवरी 3 -- चंदौली। क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को नगर में चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 15 दुकानों को चेक किया गया। चेकिंग में कुल 120 बंडल चाइनीज मांझा बरामद किया गया। साथ ही मांझा के दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। सीओ ने अपील किया कि अपने दोस्तों और परिवार को चायनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएं। पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें। चायनीज मांझा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...