सहारनपुर, मार्च 23 -- चिलकाना। थाना चिलकाना पुलिस ने ईद उल फितर के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। एएसपी सिमरन सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल सात वाहनों को सीज किया। चेकिंग के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठाने और बिना नंबर प्लेट के चल रहे पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक बुलेट चालक को पटाखेबाजी कर हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी गई। खनन सामग्री से भरे दो ओवरलोड ट्रकों को भी पुलिस ने सीज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.