चेकिंग अभियान में वाहनों से 88 हजार रुपये फाइन वसूले
जहानाबाद, मई 8 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर थाना के अलावा यातायात पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाके में कई वाहन सवार पकड़े गए। शहर के अरवल मोड़, काको मोड, घोसी मोड व अन्य स्थानों के अलावा ग्रामीण पथों पर वाहनों की जांच की गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के मामले में ऐसे वाहन सवारों से 88 हजार रुपये फाइन स्वरूप राजस्व की वसूली की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.