कानपुर, मई 9 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे में 7 मई को आई बिजली विभाग की विजलेंस टीम के साथ दम्पति ने गाली-गलौज कर दी। इस पर शनिवार को दम्पति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के नूरगंज मोहल्ले में विजिलेंस इस्पेक्टर वन्दना शुक्ला बीती 7 मई को जब बिजली चेकिंग करने गई तो उन्हें राकेश सिंह के यहां बिना मीटर लगे बिजली जलती दिखाई दी। घर पर उस समय एक महिला थी। उन्होंने उससे बिजली का बिल मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगी और चबूतरे से धक्का दे दिया। तभी महिला का पति रामकेश आ गया और वह भी अभद्रता करने लगा। बिजिलेंस इस्पेक्टर ने शनिवार को दम्पति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...