जहानाबाद, नवम्बर 19 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन सवार यातायात नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए और उनसे फाइन के रूप में एक लाख सात हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। बताया गया है कि जहानाबाद शहर के अलावा पटना, गया, घोसी, बभना - शकूराबाद समेत विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके अलावा गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं रहने के आरोप में पकड़े गए वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.