बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, फर्जी नंबर प्लेट, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, वाहन पर हूटर-सायरन लगाने, जाति सूचक शब्द लिखने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बाइक सवारों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिलों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। वहीं तमाम बाइक सवारों को हेलमेट का वितरण कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.