चेकिंग अभियान: प्रयागराज जंक्शन पर पकड़े गए 321 यात्री
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज जंक्शन पर गुरुवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ धूम्रपान और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन और सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच की गई। 321 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं में पकड़ा गया और उनसे 2.01 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 170 यात्रियों से 1.37 लाख रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 148 यात्रियों से 64,050 रुपये तथा धूम्रपान और गंदगी फैलाने वाले तीन यात्रियों से 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- टिकट चेकिंग कर्मचारियों को किया सम्मानित
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.