देवघर, मई 15 -- देवघर, प्रतिनिधि जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर परिवहन कार्यालय के सामने बुधवार और गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध कागजात के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो ऑटो को जब्त कर नगर थाना को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों ने दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। वाहन जांच के क्रम में गाड़ी मालिकों और चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई। चेकिंग के दौरान दो ऑटो चालक अपने वाहनों से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने और विभागीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद...