रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। स्कॉलर्स हाई स्कूल रामगढ़ के छात्र पार्थ भारद्वाज ने सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में आयोजित 'चेकमेट चैंपियंस' शतरंज कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिगिनर एवं इंटरमीडिएट दोनों श्रेणियों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पार्थ भारद्वाज को ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा ने सम्मानित किया। पार्थ की यह सफलता उनकी प्रतिभा, नियमित अभ्यास और शतरंज के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू ने कहा कि पार्थ की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध कराता है और पार्थ ने अपनी मेहनत से विद्यालय का नाम रो...