किशनगंज, अप्रैल 11 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर रात सखुआ डाली पंचायत स्थित धुलाबाड़ी चेक पोस्ट से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। पुलिस ने एक पिकअप वैन से कुल 3 हजार 5 से 35 लीटर (7070 बोतल) बीयर जप्त की, जिसे बिहार के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धूलाबाड़ी स्थित मिरर चेक पोस्ट पर एसआई शैलेश कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया।चेक पोस्ट पर पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी रोक दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.