चेकपोस्ट पर सघन जांच के कारण पांच किलोमीटर लंबा जाम
गोपालगंज, अप्रैल 1 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। मंगलवार की देर शाम चेकपोस्ट पर की गई सघन वाहन जांच के कारण करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने चेकपोस्ट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आरटीओ से जुड़े एक अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और चेकपोस्ट पर तैनात अन्य अधिकारियों ने वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। अचानक शुरू हुई इस जांच प्रक्रिया के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की जाने लगी, जिससे देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़क पर करीब आठ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.