गोपालगंज, जुलाई 10 -- कुचायकोट। बलथरी चेकपोस्ट एनएच 27 स्थित तिवारी टोला गांव के समीप गुरुवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा शिक्षक सुरक्षित बच निकला। मृतक यूपी के कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाने के डुमरिया गांव के राजेश कुमार थे।बताया जाता है कि मनोज कुमार पेशे से यूपी मे शिक्षक थे। घटना के समय वह अपने साथी शिक्षक इसी थाने के रामपुर बंगरा गांव के राजेश कुमार के साथ बाइक से गोपालगंज की ओर से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों बलथरी चेकपोस्ट के तिवारी टोला एनएच 27 गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मनोज कुमार ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनके शरीर का चितथडा उड गया। और घटना स्थल ...