झांसी, जुलाई 18 -- झांसी। जल संरंक्षण के लिए बनाए गए चेकडैम से दस हजार करोड़ लीटर पानी को संरंक्षित किया गया है। बचाएंगे जल तभी संवरेगा कल जैसी बातें प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने हर घर नल योजना ग्राम पंचायत को सौंपी। चिरगांव विकास खंड के बरल गांव में जल अर्पण कार्यक्रम कर ग्राम पंचायत को नल से जल पहुंचाने वाली इस योजना की कमान सौंपी। साथ ही मोंठ ब्लॉक के भूजौन्द गांव में जल चौपाल का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बरल गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अगर हम आज जल बचाएंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों का कल संवरेगा। कहा, सरकार ने नल से जल आप लोगों के घरों तक पहुंचा दिया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप पानी का इस्तेमाल भी करें और संरक्षण भ...