गुमला, मई 22 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कुलाबीरा पंचायत स्थित पोढ़ा पहान टोली चेकडैम में नहाने के दौरान डूबने से टोटो निवासी 18 वर्षीय सन्नी कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार सन्नी अपने दोस्तों मनीष कुमार, करन गोस्वामी, विष्णु कुमार, कुशल प्रजापति, विक्रम साहू व अन्य के साथ भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए चेकडैम में नहाने गया था। सभी युवक पानी में नहा रहे थे और मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान सन्नी तेज बहाव और चक्रवाती पानी की चपेट में आ गया और डूब गया।दोस्तों यह भी पढ़ें- गंगनहर में युवक डूबा, साथियों ने परिजनों से छुपाई घटना ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही सेकेंड में पाइप के अंदर समा गया। दोस्तों...